सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने भर्ती निकाली है. सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in. के जरिए किया जाएगा. वहीं आवेदन जमा करने के बाद 12 से 14 नवंबर 2026 तक उसमें बदलाव भी किया जा सकेगा.
सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में कुल 521 पद है. इनमें हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद शामिल है. हेड कांस्टेबल के 150 पद पुरुष और 32 पद महिलाओं उम्मीदवारों के लिए है. इस पद के लिए मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक सैलरी निर्धारित है. वहीं कांस्टेबल के 258 पद पुरुष और 81 पद महिलाओं उम्मीदवारों के लिए है. इस पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगा.
इस भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी
इस भर्ती में भारत के सामान्य निवासी पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि यह भर्ती सामान्य उम्मीदवारों के लिए नहीं बल्कि मेधावी खिलाड़ियों के लिए है. नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे खिलाड़ी एलिजिबल होंगे, जो संबंधित विज्ञापित खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल विजेता, पोजिशन होल्डर या प्रतिभागी रहे हो. उम्मीदवारों के खेल उपलब्धि या स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की अवधि भी जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से पिछले दो वर्षों के अंदर खेल की उपलब्धि या प्रमाण पत्र मान्य होगा.
ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
खेल उपलब्धि के आधार पर मेरिट
सीआरपीएफ की इस भर्ती में उम्मीदवारों की मेरिट संबंधित खेलों में उनके स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट या उपलब्धियों के लिए मिले कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
स्पोर्ट्स कोटा के लिए ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती के आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को CRPF की rect.crpf.gov.in. वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
- अब फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सारी जानकारी अच्छी तरह से जांचनी होगी.
- इसके बाद आवेदन सबमिट कर उसका कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें.
- CRPF ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
- भर्ती संबंधी सवालों के लिए CRPF हेल्पलाइन नंबर 01-126160255 पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-देश की ये 5 यूनिवर्सिटी पढ़ाएंगी क्लासिकल लैंग्वेज, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी




